[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में दीपावली से पहले नई मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान से 22 लाख के 507 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर – दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना नई मंडी पुलिस ने मुनीम कॉलोनी स्थित एक मकान से 507 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुनीम कॉलोनी में ठाकुरद्वारा मंदिर के पास स्थित एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बिक्री के लिए पटाखों का अवैध भंडारण किया गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और विभिन्न मार्का के 507 किलो पटाखे बरामद किए।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पराग सिंघल पुत्र अमित सिंघल, निवासी दक्षिणी भोपा रोड, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 498/2026 के तहत धारा 125, 287, 288 बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9(बी) में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र के नेतृत्व में की गई।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This