
मुजफ्फरनगर, 19 अक्टूबर 2026। मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 1.60 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को चेकिंग के दौरान न्याजूपुरा-चरथावल रोड पर काली नदी पुल के पास यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई है। वह लद्दावाला क्षेत्र की अमरूद वाली गली का निवासी बताया गया है।
पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। गांजे की बरामदगी और गिरफ्तारी के मामले में पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा और कोतवाली नगर प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गोविंद चौधरी, पवन प्रताप सिंह, अभिमन्यु सिंह तथा कांस्टेबल हर्ष और बलदेव शामिल रहे।
ऑपरेशन सवेरा — नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

