
मुजफ्फरनगर, 19 अक्टूबर 2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान महिला अपराधों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया, ताकि संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
पुलिस की ओर से जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण और महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया गया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप


