#
मुजफ्फरनगर –
पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को थाना छपार में थाना छपार और थाना पुरकाजी पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं और वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की स्थिति की समीक्षा की गई।
एसपी सिटी ने सभी विवेचकों को लंबित मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही वांछित और वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार, थाना प्रभारी छपार मोहित कुमार, थाना प्रभारी पुरकाजी मानवेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
**अमरदीप**

