
मुजफ्फरनगर – जनपद मुजफ्फरनगर की यातायात पुलिस में तैनात तीन उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। 16 अक्टूबर को पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय और पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर SSP सूरज कुमार राय ने कहा कि पदोन्नति पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और सेवाभाव का सम्मान होने के साथ-साथ बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है। उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों को भविष्य में भी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने और आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।
**निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने वाले अधिकारी**
1. तरुण कुमार
2. पुष्पेन्द्र कुमार धारीवाल
3. महेश कुमार
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

