राष्ट्रीय

*मुजफ्फरनगर – थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री जब्त करते हुए अवैध शस्त्रों का निर्माण करने वाले व विक्रय करने वाले 2 शातिर अभियुक्तगण किए गए गिरफ्तार*

*मुजफ्फरनगर - थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री जब्त करते हुए अवैध शस्त्रों का निर्माण करने वाले व विक्रय करने वाले 2 शातिर अभियुक्तगण किए गए गिरफ्तार*

 

 

अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , जनपद मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना  गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्र0नि0 बुढ़ाना  सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* आज दिनाक 24.12.25 को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम थानाक्षेत्र में गश्त कर रही थी इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बुढाना-कांधला मार्ग से मंदवाडा को जाने वाले रास्ते पर ईख के खेत में 02 व्यक्तियों द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची जहां 02 व्यक्तियों द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी कर तथा भागने का मौका दिये बिना ईख के खेत से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* असलम पुत्र नूर हसन निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर हाल पता ग्राम परासौली थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* महताब पुत्र अशरफ निवासी ग्राम कुल्हेडी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर हाल पता मिमलाना रोड न्याजूपुरा थाना कोतवाली, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी का विवरण-*
✅ 11 तमंचे 315 बोर
✅ 01 पौनिया 315 बोर
✅ 01 पोनिया दोनाली 12 बोर
✅ 06 अधबने तमंचे 315 बोर
✅ 01 अधबनी पौनिया
✅ 07 नाल लोहा छोटी बडी
*शस्त्र बनाने के उपकरण-* 01 लोहे की आरी, लकडी के गुटके, ब्लेड, ड्रिल मशीन, बेल्डिंग मशीन, लोहे की रोड, बेल्डिंग रोड आदि

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0स0-525/25 धारा-5/25 आयुध अधिनियम थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनों अवैध शस्त्र निमार्ण का कार्य करते है तथा समय-समय पर शस्त्र निर्माण का स्थान बदलते रहते हैं। आज भी हम लोग उक्त स्थान पर तमंचे बना रहे थे। तैयार किए गए तमंचे हम लोग शाहरूख पुत्र हसन, रिजवान पुत्र नामालूम, निवासीगण ग्राम जौला, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर, तथा ग्राम जौला की ही महिला जिसें हम मोटी के नाम से जानते है, को बेचते है। कुछ तमंचे हमने तैयार कर लिये थे तथा कुछ अधबने तमंचों को हम पूरा कर रहे थे कि इसी दौरान पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त मेहताब उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0स0-470/13 धारा 394/411 भादवि चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0स0-623/15 धारा- 379/411/506 भादवि तितावी, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0स0-527/17 धारा-307 भादवि चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*4.* मु0अ0स0-626/15 धारा-25 आर्म्स एक्ट तितावी, मुजफ्फरनगर।
*5.* मु0अ0स0-311/22 धारा-2/3 गैगस्टर एक्ट चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*6.* मु0अ0स0-01/14 धारा-2/3 गैगस्टर एक्ट चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*7.* मु0अ0स0-07/16 धारा-395/412/120बी भादवि रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*8.* मु0अ0स0-27/16 धारा-379 भादवि रतनपुरी, मुजफ्फरनगर।
*9.* मु0अ0स0-480/16 धारा-147/148/149/302 भादवि चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*10.* मु0अ0स0-416/17 धारा-457/380/411 भादवि चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*11.* मु0अ0स0-417/17 धारा-480/411 चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*12.* मु0अ0स0-395/17 धारा-392/411 भादवि चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*13.* मु0अ0स0-525/25 धारा-5/25 आयुध अधिनियम थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तार अभियुक्त असलम उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 172/09 धारा 307 भादवि थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0 174/09 धारा 5/25 ए एक्ट थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0स0-525/25 धारा-5/25 आयुध अधिनियम थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्र0नि0 सुभाष अत्री थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0  सन्दीप कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0  ललित कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0  छविकान्त सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0  आशीष कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*6.* है0का0 640 निर्वेश कुमार थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*7.* है0का0 176 अमरदीप सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*8.* है0का0 206 गजेन्द्र सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।
*9.* का0 435 रवेन्द्र सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

*अब तक जनपद में कुल 512 अवैध अस्लाह, 1022 कारतूस व 03 शस्त्र फैक्ट्री बरमद की गयी है।*

*नोट-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना बुढ़ाना पुलिस टीम को 20,000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

 

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!