*एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया मुबारकपुर तिगाई विद्यालय का औचक निरीक्षण*
मुज़फ्फरनगर-प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर तिगाई मे एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय की हर व्यवस्था का सूक्ष्मता से आकलन किया। उन्होंने सबसे पहले शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जांच की और कक्षाओं में जाकर पढ़ाई के स्तर को परखा। बच्चों से गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों…

