
मुजफ्फरनगर – डिस्ट्रिक्ट एग्जीबिशन कमेटी मैदान में 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक नुमाइश मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। डीएम वार रूम की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मेले से संबंधित ठेकों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया जैम (GeM) पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।
निविदा 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक पोर्टल पर प्रदर्शित रहेगी। इच्छुक निविदादाता 3 नवंबर को सुबह 11 बजे से 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक अपनी निविदाएं जमा कर सकेंगे। नियम एवं शर्तें पोर्टल पर उपलब्ध हैं। ठेका राशि पर जीएसटी और अन्य सरकारी कर अतिरिक्त देय होंगे।
**वेबसाइट:** https://gem.gov.in/
**ऑक्शन आईडी:** 42330
**हिंदुस्तान लाइव टुडे**
**डिजिटल न्यूज़ चैनल**
**अमरदीप**

