
शामली/मुजफ्फरनगर – शामली जनपद के गढ़ी पुख्ता थाना क्षेत्र से एक महिला और उसके बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। स्वामी यशवीर महाराज ने परिवार से मिली जानकारी के आधार पर महिला और बच्चे की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।
स्वामी यशवीर महाराज के अनुसार, महिला दो बच्चों की मां है और करीब 10 दिन पहले सलमान नामक व्यक्ति उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि महिला के एक बच्चे को भी साथ ले जाया गया है। परिवार ने महिला और बच्चे का धर्मांतरण कराए जाने का आरोप भी लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
स्वामी यशवीर महाराज ने शामली के पुलिस अधीक्षक से मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला और बच्चे की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने तथा धर्मांतरण समेत लगाए गए अन्य आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चार दिन के भीतर महिला और बच्चे की बरामदगी नहीं होती है, तो गांव कच्ची गढ़ी में संबंधित व्यक्ति के घर के बाहर धरना दिया जाएगा।
स्वामी यशवीर महाराज ने महिला और बच्चे की सुरक्षित बरामदगी को प्राथमिकता बताते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।
— स्वामी यशवीर महाराज
पीठाधीश्वर, योग साधना यशवीर आश्रम, बघरा, मुजफ्फरनगर
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

