
मुजफ्फरनगर – मिशन शक्ति फेस-6.0 अभियान के अंतर्गत महिला थाना मुजफ्फरनगर में प्राथमिक स्कूल अलमासपुर की छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मेधावी छात्रा स्वाति को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया, जिससे छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और नेतृत्व की जिम्मेदारियों को करीब से समझने का अवसर मिला।
महिला थानाध्यक्ष प्रीति चाहल और मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को थाने की व्यवस्थाओं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शिकायतों की सुनवाई और जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी। एक दिन की थाना प्रभारी बनीं छात्रा की उपस्थिति में जनसुनवाई भी हुई, जिसमें आमजन की समस्याएं सुनी गईं।
कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन और पुलिस सहायता सेवाओं के बारे में बताया गया। उन्हें छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या असुरक्षा की स्थिति में बिना भय के सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने और अनजान लोगों के साथ निजी जानकारी साझा नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

