मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सभी 8 वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
1. दीपक पुत्र मुन्ना, निवासी मिमलाना।
2. साजिद पुत्र शराफत, निवासी न्याजूपुरा।
3. वसीम पुत्र फतेह मोहम्मद, निवासी न्याजूपुरा।
4. दिलनवाज पुत्र इरशाद, निवासी न्याजूपुरा।
5. बिट्टू पुत्र आरिफ, निवासी न्याजूपुरा।
6. नीटू पुत्र आरिफ, निवासी न्याजूपुरा।
7. गुलबहार पुत्र लाला, निवासी न्याजूपुरा।
8. चन्दर पुत्र मनफूल, निवासी कल्लरपुर कच्छौली।
पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, गोविन्द चौधरी एवं हिमांशु शर्मा सहित कोतवाली नगर पुलिस के अन्य कर्मचारी कार्रवाई में शामिल रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

