[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग का सघन निरीक्षण, ओवररेटिंग पकड़ने के लिए गोपनीय टेस्ट परचेज

Share This Article

  1. मुजफ्फरनगर – जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम ने मदिरा की दुकानों का क्रॉस इंस्पेक्शन कर बिक्री व्यवस्था और स्टॉक की जांच की। यह कार्रवाई अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में की गई।

 

निरीक्षण के दौरान POS मशीन से शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने, स्टॉक रजिस्टर से उपलब्ध मदिरा का मिलान करने और निर्धारित मूल्य पर बिक्री की जांच के लिए गोपनीय टेस्ट परचेज कराया गया। इसके साथ ही दुकानों पर लगे CCTV कैमरों को लगातार चालू रखने के निर्देश दिए गए।

 

आबकारी निरीक्षकों ने स्टॉक में रखी बोतलों के QR कोड को विभागीय ऐप के माध्यम से रैंडम आधार पर चेक किया। विभाग का उद्देश्य मदिरा की बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और अनियमितताओं पर निगरानी रखना है।

 

शराब की दुकानों से संबंधित शिकायत के लिए जन शिकायत ऐप डाउनलोड करें:

https://bit.ly/jan-shikayat-mobile-app

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This