[aioseo_breadcrumbs]

सनोली में स्वामी यशवीर महाराज का हिंदू समाज से संवाद, बोले—निष्पक्ष जांच हो, निर्दोषों को जेल न भेजा जाए

Share This Article

सहारनपुर – गंगोह क्षेत्र के गांव सनोली में स्वामी यशवीर महाराज ने हिंदू समाज के लोगों से संवाद कर कल्लरहेड़ी में टायर जलाने वाली फैक्ट्री को लेकर हुए विवाद और फैक्ट्री संचालक की मौत के मामले में अपनी बात रखी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को मुकदमे में फंसाकर जेल नहीं भेजने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप था कि कल्लरहेड़ी में संचालित टायर फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण के कारण क्षेत्र में बीमारी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही थीं। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीण फैक्ट्री का विरोध कर रहे थे। बताया गया कि कुछ दिन पहले विरोध के दौरान फैक्ट्री संचालक पक्ष के लोगों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस घटना में फैक्ट्री संचालक की मौत हो गई।

स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की मौत दुखद है और इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा जांच के आधार पर वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। किसी निर्दोष व्यक्ति को केवल नामजद होने के आधार पर जेल नहीं भेजा जाना चाहिए।

उन्होंने कैराना के सपा सांसद और सपा विधायक द्वारा हिंदू समाज के घरों को घेरने की कथित धमकी का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और किसी भी पक्ष को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो।

स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि यदि किसी पक्ष को ग्रामीणों से कोई शिकायत है तो उसे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से भी कानून अपने हाथ में न लेने और संयम बरतते हुए अपनी मांगें प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This