[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों के साथ बैठक , 23 अक्टूबर तक तैयार होंगे प्रस्ताव, आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण के बाद 26 अक्टूबर तक मतदेय स्थलों को दिया जाएगा अंतिम रूप

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 19 अक्टूबर 2026 – जनपद में मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी देश दीपक सिंह की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन, पुनर्निर्धारण और नए मतदेय स्थल स्थापित करने के संबंध में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में मतदेय स्थलों के संभाजन की कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत 16 से 18 अक्टूबर तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन और नए मतदेय स्थल बनाए जाने के लिए भवनों का चिह्नांकन किया गया।

 

उन्होंने बताया कि 19 से 23 अक्टूबर तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। 19 अक्टूबर को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है, ताकि आपत्तियां और सुझाव प्राप्त किए जा सकें।

 

26 अक्टूबर तक अंतिम रूप देने का लक्ष्य

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सांसदों, विधायकों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक तथा प्राप्त शिकायतों और सुझावों के निस्तारण के बाद 26 अक्टूबर तक मतदेय स्थलों के प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाना है। इसके बाद 27 अक्टूबर को सभी आवश्यक संलग्नकों सहित प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को आयोग के अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे।

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थल भवनों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। सत्यापन के दौरान भवनों की उपयुक्तता के साथ-साथ मतदेय स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया गया है।

 

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

त्योहारों से पहले मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट, बाजारों से धार्मिक स्थलों तक सघन पैदल गश्त, एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा, संदिग्धों पर नजर और वाहनों की चेकिंग के निर्देश

Read More »

दशहरा पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, रावण दहन स्थलों का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश, मुजफ्फरनगर में सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अग्निशमन इंतजामों पर दिया जोर

Read More »

SSP का खालापार थाने पर औचक निरीक्षण, फरियादियों से व्यवहार और महिला सुरक्षा पर जोर सूरज कुमार राय ने थाना परिसर, हवालात, बैरक और मिशन शक्ति केंद्र का लिया जायजा, लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

Read More »

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This

त्योहारों से पहले मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट, बाजारों से धार्मिक स्थलों तक सघन पैदल गश्त, एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा, संदिग्धों पर नजर और वाहनों की चेकिंग के निर्देश

दशहरा पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, रावण दहन स्थलों का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश, मुजफ्फरनगर में सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अग्निशमन इंतजामों पर दिया जोर