
मुजफ्फरनगर, 19 अक्टूबर 2026 – दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह ने कस्बा शाहपुर में रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीओ ने रावण दहन स्थल पर भीड़ प्रबंधन, लोगों के आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों और आयोजकों को निर्देश दिए कि रावण दहन के दौरान दर्शकों को सुरक्षित दूरी पर रखा जाए तथा अग्निशमन और आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि दशहरा पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

