
मुजफ्फरनगर, 18 अक्टूबर 2026 – मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों की व्यवस्थाओं को परखने के लिए सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जड़ौदा, बोपाड़ा और मंसूरपुर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति, मरीजों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई का जायजा लिया।
सीएमओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य मेलों में आने वाले मरीजों को समय पर उपचार, जरूरी दवाएं और बेहतर चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाए। मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने और स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

