मुजफ्फरनगर में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन, एसपी सिटी अमृत जैन के पर्यवेक्षण तथा एएसपी/सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। महिला थानाध्यक्ष प्रीति चाहल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
🔹 अरुण जैन और आशु जैन, निवासी पट्टी चौधरान, बड़ौत, बागपत।
🔹 अर्जुन और अनिल कुमार, निवासी कूकड़ा, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामवीर सिंह, तेजवीर सिंह, रमेश चंद सहित महिला थाना पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

