
राष्ट्रीय एकता दिवस के मद्देनजर उत्तराखंड से दिल्ली तक निकली मोटरसाइकिल रैली, मुजफ्फरनगर पुलिस ने एस्कॉर्ट, मेडिकल वाहन और यातायात व्यवस्था संभाली
मुजफ्फरनगर। नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश लेकर उत्तराखंड से दिल्ली स्थित CRPF कैंप तक निकाली जा रही मोटरसाइकिल रैली का मुजफ्फरनगर में स्वागत किया गया। 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के दृष्टिगत आयोजित इस रैली की थीम ‘Fight Against Drugs’ यानी नशे के विरुद्ध लड़ाई रखी गई है। रैली में उत्तराखंड पुलिस के राइडर्स और सपोर्ट टीम शामिल हैं।
रैली के पुरकाजी स्थित उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचने पर क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार ने राइडर्स और सपोर्ट टीम का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना। मुजफ्फरनगर पुलिस ने रैली के सुरक्षित और सुचारु आवागमन के लिए सुरक्षा व यातायात संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार के नेतृत्व में रैली को अगले जनपद की सीमा तक एस्कॉर्ट किया गया। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल वाहन की व्यवस्था भी की गई। इसके अलावा रैली में शामिल प्रतिभागियों के लिए जलपान तथा जरूरत पड़ने पर चिकित्सा, तकनीकी और अन्य सहायता उपलब्ध कराने के प्रबंध किए गए।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने रैली के सुरक्षित और समयबद्ध आवागमन को सुनिश्चित करते हुए नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की इस पहल में सहयोग प्रदान किया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

