[aioseo_breadcrumbs]

व्यापारियों की ताकत बना व्यापार मंडल, दो दिग्गज कारोबारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

Share This Article

अमरदीप

मुजफ्फरनगर – शहर में व्यापारियों की आवाज बनकर उभर रहे व्यापार मंडल के कुनबे में लगातार विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में नई मंडी क्षेत्र के दो प्रतिष्ठित व्यापारियों अमित मित्तल और अंकुर गोयल को व्यापार मंडल की सदस्यता दिलाते हुए नई मंडी इकाई में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा और नगर महामंत्री विजय बाटा ने बताया कि नई मंडी में शहर की प्रतिष्ठित फर्म नीरा ड्रिंक्स के स्वामी अमित मित्तल तथा खाद के प्रतिष्ठित व्यापारी अंकुर गोयल को नई मंडी इकाई अध्यक्ष अंकुर जैन के अनुरोध पर व्यापार मंडल से जोड़ा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता और नवीन मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा मौजूद रहे।

## व्यापारियों के हितों के लिए निडर होकर करेंगे काम

सचिव पद पर मनोनीत होने पर अमित मित्तल और अंकुर गोयल ने जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता का आभार जताया। दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे व्यापार मंडल को मजबूत बनाने के साथ व्यापारियों के हितों की लड़ाई पूरी निष्ठा से लड़ेंगे।

जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता और जिला उपाध्यक्ष दीपक मित्तल सर्राफ ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए निडरता से काम करना और अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अंकुर जैन की टीम के विस्तार पर भी प्रसन्नता जताई।

## व्यापारियों की आवाज बन रहा व्यापार मंडल

नवीन मंडी व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा और राजेश भाटिया ने कहा कि व्यापार मंडल आज व्यापारियों की आवाज बनकर समाज में अपनी पहचान बना रहा है। संगठन व्यापारियों के सुख-दुख में आगे बढ़कर साथ खड़ा होता है। उन्होंने जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता, उनकी टीम और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर शलभ गुप्ता, दीपक मित्तल सर्राफ, विजय बाटा, राजेश भाटिया, अंकुर जैन, जनार्दन विश्वकर्मा, अमित जैन, पारस जैन, डिंपल अरोरा, अमित अरोरा, कपिल अरोरा, विशाल गोयल सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

त्योहारों से पहले मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट, बाजारों से धार्मिक स्थलों तक सघन पैदल गश्त, एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देश पर पुलिस ने संभाला मोर्चा, संदिग्धों पर नजर और वाहनों की चेकिंग के निर्देश

Read More »

दशहरा पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, रावण दहन स्थलों का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश, मुजफ्फरनगर में सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और अग्निशमन इंतजामों पर दिया जोर

Read More »

SSP का खालापार थाने पर औचक निरीक्षण, फरियादियों से व्यवहार और महिला सुरक्षा पर जोर सूरज कुमार राय ने थाना परिसर, हवालात, बैरक और मिशन शक्ति केंद्र का लिया जायजा, लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

Read More »

मुजफ्फरनगर में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों के साथ बैठक , 23 अक्टूबर तक तैयार होंगे प्रस्ताव, आपत्तियों और सुझावों के निस्तारण के बाद 26 अक्टूबर तक मतदेय स्थलों को दिया जाएगा अंतिम रूप

Read More »

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This