
मुजफ्फरनगर – जनपद में अपंजीकृत क्लिनिक, अस्पताल और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर 16 अक्टूबर 2026 को खतौली ग्रामीण क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ग्राम लाडपुर में भुड़-मीरापुर रोड पर संचालित क्लिनिक और अन्य स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान मौके पर वैध पंजीकरण और शैक्षिक योग्यता से संबंधित अभिलेख नहीं मिले। संबंधित संचालकों की ओर से संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया गया। इसके बाद ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार सिंह और उनकी टीम ने नियमानुसार नोटिस जारी करते हुए सीलिंग की कार्रवाई की।
### इन चार प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कार्रवाई में निम्न प्रतिष्ठान शामिल हैं:
– आस्था क्लिनिक
– वेल हेल्थ केयर एंड यूनानी सेंटर
– सागर डेंटल क्लिनिक
– प्रवेश डेंटल क्लिनिक
### अनियमितताओं की शिकायत जन शिकायत ऐप पर करें
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपंजीकृत क्लिनिक, अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों के संचालन से संबंधित शिकायतें दर्ज कराएं। इसके लिए जन शिकायत ऐप डाउनलोड किया जा सकता है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप


