मुजफ्फरनगर – त्योहारों से पहले अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ मुजफ्फरनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना भोपा पुलिस ने एक गोदाम पर छापा मारकर 500 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, बरामद पटाखे कुल 33 कार्टन में रखे हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण शर्मा निवासी बर्तन वाली गली, भोपा और देव कौशिक निवासी ग्राम मोरना के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक और क्षेत्राधिकारी भोपा राधा रमण सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









