मुजफ्फरनगर – उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) के बैनर तले NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं और मरीजों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
राजकीय जिला चिकित्सालय पुरुष और जिला महिला चिकित्सालय में मरीज इलाज और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। अस्पतालों में अव्यवस्था का माहौल रहा। अधिकारियों के प्रयासों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य करने में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।
वहीं, जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर पूरे दिन ताले लटके रहे, जिससे मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कामकाज ठप रहा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्टिंग और अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हुए।
हड़ताल जारी रहने से स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ गया है और इसका सीधा असर आम मरीजों पर पड़ रहा है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









