[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर को मिला नया पुलिस कप्तान, सूरज कुमार राय ने संभाली कमान; अपराधियों पर सख्ती और महिला सुरक्षा पर रहेगा फोकस

Share This Article

मुजफ्फरनगर – नवांगतुक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरनगर पहुंचकर SSP के पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिले की कानून एवं शांति व्यवस्था, अपराध की स्थिति और पुलिस की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

SSP सूरज कुमार राय ने शासन की मंशा के अनुरूप अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकताओं में शामिल किया।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए अपराधियों के खिलाफ प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाते हुए आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

 

नवांगतुक SSP ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ आम जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This