[aioseo_breadcrumbs]

15 साल सेवा के बाद भी नियमितीकरण नहीं! NHM संविदा कर्मियों का CMO कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Share This Article

मुजफ्फरनगर – मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के सैकड़ों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि 15 दिन पहले दिए गए ज्ञापन पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें धरने पर बैठना पड़ा।

 

धरने में राजकीय नर्सिंग ऑफिसर, आशा संगठन, डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन और मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण, वेतन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

 

NHM संगठन जिलाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन के संचालन में हुए धरने में जिला महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय और जिले के विभिन्न CHC, PHC व नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों के सैकड़ों संविदा कर्मचारी शामिल रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This