मुजफ्फरनगर – भोपा थाना क्षेत्र के शुक्रताल स्थित सोलर प्लांट में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोपा पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान जनता इंटर कॉलेज भोपा-बेलड़ा रोड से आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से POLYCAB कंपनी के 8 बंडल कॉपर तार, ₹30 हजार नकद, एक स्कॉर्पियो और चोरी के पैसों से खरीदी गई करीब ₹2.55 लाख कीमत की बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।
चोरी की घटना 25/26 सितंबर की रात शुक्रताल स्थित सोलर प्लांट में हुई थी। मामले में थाना भोपा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
अजीज अहमद, अमन, अश्वनी कुमार, ज्ञानबाबू और शाहनवाज।
बरामदगी:
▪️ 8 बंडल कॉपर तार
▪️ ₹30,000 नकद
▪️ स्कॉर्पियो
▪️ करीब ₹2.55 लाख कीमत की बुलेट बाइक
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









