मुजफ्फरनगर – थाना नई मंडी पुलिस ने एक्सपायरी दवाइयों के रेपर बदलकर उन पर नई एक्सपायरी डेट और रेट अंकित कर बेचने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 154 शीशी OMDYL COUGH SYRUP, 63 कूटरचित रैपर और 2 खाली शीट बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पुरानी/एक्सपायरी दवाओं को नए रेपर लगाकर नई दवा के रूप में तैयार करते थे और खाड़ी देशों में जाने वाले लोगों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। मामले में थाना नई मंडी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. शादाब निवासी मदीना कॉलोनी, सिविल लाइन
2. सुहैल निवासी मल्हूपुरा, सिविल लाइन
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









