[aioseo_breadcrumbs]

बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा लगातार ज़ारी, जाट कॉलोनी-खालापार में 4 मीटर टैम्पर्ड, FIR दर्ज

Share This Article

मुजफ्फरनगर – विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम द्वारा जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार, 08 अक्टूबर 2026 को विद्युत विभाग की टीम ने विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त रूप से सघन मॉर्निंग रेड एवं विद्युत चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान चार उपभोक्ताओं के परिसरों में मीटर टैम्पर्ड पाए गए, जिसके बाद संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम-2003 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई मुख्य अभियंता (वितरण) विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मंडल मुजफ्फरनगर सुधीर कुमार अग्रवाल एवं विभागीय अधिकारियों के निर्देशन में की गई।

 

चेकिंग अभियान में विद्युत नगरीय वितरण खंड (वाणिज्य-2), मुजफ्फरनगर की टीम के साथ विजिलेंस टीम भी शामिल रही। अभियान के दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र महावीर चौक के अंतर्गत आने वाले जाट कॉलोनी क्षेत्र में एक उपभोक्ता के परिसर में मीटर टैम्पर्ड पाया गया।

 

इसके अलावा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र शामली रोड के क्षेत्रांतर्गत खालापार में तीन उपभोक्ताओं के परिसरों में मीटर टैम्पर्ड पाए गए। इस प्रकार चेकिंग के दौरान कुल चार परिसरों में मीटर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया।

 

मीटर टैम्पर्ड पाए जाने के बाद विभाग द्वारा संबंधित चारों उपभोक्ताओं के विरुद्ध एंटी पावर थैफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। साथ ही विद्युत चोरी से संबंधित मामलों में विद्युत अधिनियम-2003 की सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

इन अधिकारियों की टीम रही शामिल

 

संयुक्त चेकिंग अभियान में विद्युत नगरीय वितरण खंड (वाणिज्य-2) के सहायक अभियंता (रेड) अक्षय कुमार सिंह, अवर अभियंता (रेड) दिलीप यादव, अवर अभियंता (रेड) अखिलेश कुमार सरोज सहित अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल रहे।

 

वहीं विजिलेंस टीम में प्रवर्तन दल प्रभारी अमित गोस्वामी, महिला हेड कांस्टेबल मोनिका, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र, कांस्टेबल सचिन, रोहित एवं नवनीत शामिल रहे।

 

बिजली चोरी पर विभाग की सख्ती

 

विद्युत विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिजली चोरी एक दंडनीय अपराध है और विद्युत चोरी या मीटर से छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे केवल विधिवत एवं अधिकृत विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें।

 

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपने बिजली बिलों का समय से भुगतान करने की भी अपील की है, ताकि विद्युत व्यवस्था सुचारु बनी रहे और उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके।

अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खंड (वाणिज्य-2), मुजफ्फरनगर कुलदीप सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This