[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में आबकारी विभाग का अभियान, अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीमों ने मदिरा की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया तथा मदिरा की बोतलों और पव्वों को रैंडमली स्कैन कर गुणवत्ता की जांच की गई।

खतौली क्षेत्र के ग्राम सोंटा में भी आबकारी टीम द्वारा दबिश दी गई। वहीं एक शिकायत की जांच के क्रम में आबकारी विभाग एवं थाना शाहपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम रसूलपुर जाटान, तहसील बुढ़ाना में दबिश दी।

 

दबिश के दौरान टीम ने एक अभियुक्त के कब्जे से महबूबा ब्रांड के 22 पव्वे (फॉर सेल इन यूपी) बरामद किए। अभियुक्त के खिलाफ उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

 

आबकारी विभाग ने ग्रामीणों एवं मुखबिरों से अपील की है कि अवैध शराब या नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी तत्काल विभाग को दें।

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This