[aioseo_breadcrumbs]

साइबर ठगी से बचाव को लेकर छात्रों को किया जागरूक, 1930 पर शिकायत की दी जानकारी

Share This Article

मुजफ्फरनगर – साइबर अपराधों की रोकथाम और छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी से बचाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने बुधवार को जानसठ रोड स्थित द एस.डी. पब्लिक स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

 

कार्यक्रम में छात्रों और स्कूल स्टाफ को BOSS स्कीम, ZIP File Fraud, OTP Fraud और Gaming Fraud समेत साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। ऑनलाइन गेमिंग के दौरान फर्जी लिंक, इनाम का लालच, फर्जी गेमिंग ऐप व वेबसाइट और पैसे लगाने के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की गई।

छात्रों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध फाइल या ऐप डाउनलोड न करने तथा OTP, PIN, CVV और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

 

पुलिस अधीक्षक अपराध ने छात्रों से स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में साइबर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This