[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबी, BOSS SCAM से अब तक 5 करोड़ की ठगी बचाई

Share This Article

मुजफ्फरनगर – BOSS SCAM के खिलाफ थाना साइबर क्राइम पुलिस की जागरूकता और त्वरित कार्रवाई से अब तक 7 बड़ी साइबर ठगी की घटनाओं को समय रहते रोका गया है। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से आमजन और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की करीब 5 करोड़ रुपये की धनराशि साइबर अपराधियों के हाथों में जाने से बचाई गई।

 

साइबर पुलिस ने ठगी की रकम से जुड़े 4 बैंक खातों में 1.25 करोड़ रुपये की धनराशि होल्ड/फ्रीज कराई है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में की गई।

 

पुलिस के मुताबिक BOSS SCAM में अपराधी वरिष्ठ अधिकारी, निदेशक, मालिक या कंपनी प्रबंधन के नाम का इस्तेमाल कर कर्मचारियों को तत्काल भुगतान या बैंक ट्रांसफर के निर्देश देते हैं। खासकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कंपनियों, होटल, फर्म और उनके कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है।

 

साइबर पुलिस द्वारा व्यापारी संगठनों, व्यापारियों, प्रतिष्ठान संचालकों और एकाउंटेंट्स को जागरूक करते हुए सलाह दी गई है कि किसी भी वित्तीय निर्देश पर स्वतंत्र रूप से सत्यापन किए बिना भुगतान न करें।

 

साइबर ठगी होने या ठगी का प्रयास होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।

 

सतर्क रहें—सुरक्षित रहें। जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी हथियार है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This