मुजफ्फरनगर – समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने आज अपने आवास पर क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान कराया, जबकि अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों से बातचीत की।

पंकज मलिक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनना और उनके निस्तारण के लिए प्रयास करना लगातार जारी रहेगा।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









