[aioseo_breadcrumbs]

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर – थाना नई मंडी पुलिस ने सिसौना रोड पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी, वांछित और हिस्ट्रीशीटर बदमाश शादाब उर्फ कलीम को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीछा करने के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके कब्जे से तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद हुई।

 

आरोपी थाना नई मंडी में दर्ज कई मुकदमों में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह थाना खतौली का हिस्ट्रीशीटर (HS-26A) भी बताया गया है।

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This