मुजफ्फरनगर – शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। थाना खालापार प्रभारी विजय कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ मीनाक्षी चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाया और दुकानदारों व होटल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस ने मीनाक्षी चौक क्षेत्र के होटल संचालकों को रात 11 बजे तक होटल बंद करने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही दुकानदारों को भी निर्धारित समय का पालन करने के निर्देश दिए गए।
वहीं सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले होटलों और दुकानों के संचालकों को भी रात 11 बजे तक प्रतिष्ठान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सभी दुकानदार और होटल संचालक निर्धारित समय का पालन करें तथा क्षेत्र में अतिक्रमण और अव्यवस्था न होने दें। पुलिस की कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









