[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में अवैध पटाखा निर्माण का खुलासा, 480.8 किलो विस्फोटक बरामद

Share This Article

मुजफ्फरनगर – थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मिमलाना रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध पटाखा निर्माण और विस्फोटक सामग्री के भंडारण के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के घर से 480.8 किलो ग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री और 120 पैकेट तैयार बुलेट बम बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।

 

पुलिस का कहना है कि बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का निर्माण और विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया जा रहा था, जिससे आसपास के लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा था।

 

गिरफ्तार महिला की पहचान महजबी पत्नी अलीमुद्दीन, निवासी मिमलाना रोड, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This