मुजफ्फरनगर, 1 अक्टूबर 2026 – रामपुर तिराहा पर 2 अक्टूबर को प्रस्तावित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर मुजफ्फरनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

गुरुवार को एसपी सिटी अमृत जैन ने कार्यक्रम स्थल और मंच का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
एसपी सिटी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित करने और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









