मुजफ्फरनगर – जापान में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन देशवाल को जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने अर्जुन देशवाल के पैतृक गांव बसेड़ा स्थित उनके घर पहुंचकर उन्हें पटका व फूलमाला पहनाई, सम्मान प्रतीक भेंट किया और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
अर्जुन देशवाल ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार खेल प्रतिभा के दम पर प्रो-कबड्डी लीग से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान बनाई है। उनकी स्वर्ण पदक जीत से मुजफ्फरनगर में खुशी का माहौल है।
प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अर्जुन देशवाल युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस दौरान पूनम विश्नोई, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, मनीष शर्मा सहित जिला खेल कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने अर्जुन को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









