[aioseo_breadcrumbs]

एसडी डिग्री कॉलेज में साइबर जागरूकता और मिशन शक्ति गोष्ठी, छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

Share This Article

मुजफ्फरनगर – एसडी डिग्री कॉलेज में 30 सितंबर को साइबर क्राइम जागरूकता एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, कॉलेज प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने छात्र-छात्राओं को फर्जी कॉल, व्हाट्सऐप मैसेज, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, केवाईसी अपडेट, बैंक अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन निवेश, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, बैंक डिटेल, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी या पासवर्ड साझा न करें और संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

 

उन्होंने बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को रोकने के लिए कार्रवाई जल्द शुरू की जा सकती है।

मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने तथा थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र से सहायता लेने की जानकारी भी दी गई।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This