मुजफ्फरनगर, 30 सितंबर – माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने सम्प्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों की जानकारी दी और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने किशोरों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली तथा कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर संस्था प्रभारी के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराया जा सकता है या आवेदन दिया जा सकता है। प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









