नई दिल्ली, 30 सितंबर 2026 – नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बुधवार को INDIA ब्लॉक की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। समाजवादी पार्टी की ओर से सांसद हरेंद्र मलिक और मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी ने प्रतिनिधित्व किया।
बैठक में चुनाव आयोग के कामकाज, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। विपक्षी दलों की ओर से SIR प्रक्रिया को लेकर उठाई जा रही चिंताओं तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़े विषयों पर साझा रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक ऐसे समय हुई है जब SIR को लेकर विपक्षी दलों और चुनाव आयोग के बीच मतभेद सार्वजनिक चर्चा में हैं। चुनाव आयोग की ओर से अपनी प्रक्रियाओं और निर्णयों को लेकर स्पष्टीकरण भी दिए गए हैं, जबकि विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण और आयोग के कामकाज को लेकर सवाल उठाए हैं।

बैठक में शामिल नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति पर विचार किया। INDIA ब्लॉक की इस बैठक को विभिन्न विपक्षी दलों के बीच समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









