[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई

Share This Article

,मुजफ्फरनगर – 30 सितंबर को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सेवानिवृत्त होने वाले 7 पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट किए। उन्होंने पुलिस विभाग में दी गई उनकी दीर्घकालीन एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल, स्वस्थ और सुखमय भविष्य की कामना की।

 

समारोह में उ0नि0 विपिन कुमार ने सेवानिवृत्त साथियों के सम्मान में स्वयं रचित भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की, जिससे माहौल भावुक हो गया।

 

सेवानिवृत्त होने वालों में उ0नि0 अनवर अब्बास, कमल सिंह, विपिन कुमार, निरंजन सिंह, मुंशीराम, महेन्द्र सिंह और उ0नि0 आरमोरर कुंवरपाल सिंह शामिल रहे।

 

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This