मुजफ्फरनगर – श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 42वां श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को बाबा श्याम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा माता वाला मंदिर (छारिया मंदिर), बिंदल बाजार नई मंडी से प्रारंभ होकर गौशाला रोड, पुरानी गुड़ मंडी, पीठ बाजार, बिंदल बाजार, वकील रोड, चौड़ी गली, द्वारकापुरी रोड, गांधी कॉलोनी, अंसारी रोड, मोती महल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड होते हुए शिव चौक से टाउन हॉल पर पहुंचकर संपन्न होगी।
यात्रा का मुख्य आकर्षण स्वर्ण रथ पर भव्य फूलों के श्रृंगार में विराजमान बाबा श्याम होंगे। शोभायात्रा में तीन बैंड, दो डीजे, नौ झांकियां, ढोल एवं नासिक ढोल पार्टी सहित अन्य आकर्षण शामिल रहेंगे।
शिव चौक पर भव्य आतिशबाजी शोभायात्रा का विशेष आकर्षण रहेगी। समिति ने नगरवासियों से अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों को सजाकर बाबा श्याम का स्वागत करने की अपील की है।
4 अक्टूबर को होगी विशाल भजन संध्या
महोत्सव के तहत 4 अक्टूबर, रविवार को मेहता क्लब, वकील रोड, नई मंडी में विशाल भजन संध्या आयोजित होगी। इसमें जयपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका रजनी राजस्थानी और सोनभद्र के भजन गायक संजीव शर्मा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे।
भजन संध्या में बाबा श्याम का भव्य दरबार और आकर्षक श्रृंगार विशेष आकर्षण रहेगा।
आयोजन में समिति की मुख्य कार्यकारिणी एवं एकादशी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









