मुजफ्फरनगर – भोपा रोड स्थित एसडी मैनेजमेंट कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ ने छात्र-छात्राओं और कॉलेज स्टाफ को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
उन्होंने फर्जी कॉल, व्हाट्सऐप मैसेज, संदिग्ध लिंक, ओटीपी, केवाईसी अपडेट, बैंक अधिकारी बनकर ठगी, ऑनलाइन निवेश, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया फ्रॉड से सावधान रहने की अपील की।
एसपी क्राइम ने कहा कि ओटीपी, बैंक डिटेल, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी और पासवर्ड किसी से साझा न करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें, ताकि ठगी की रकम को रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई शुरू की जा सके।

थाना साइबर क्राइम प्रभारी कर्मवीर सिंह ने भी साइबर अपराध से बचाव और फ्रॉड होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में जानकारी दी। एसपी क्राइम ने छात्र-छात्राओं से स्वयं जागरूक रहने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









