[aioseo_breadcrumbs]

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन देशवाल का मुजफ्फरनगर में भव्य स्वागत

Share This Article

मुजफ्फरनगर – एशियाई खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर जनपद और देश का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध कबड्डी स्टार अर्जुन देशवाल के पहली बार मुजफ्फरनगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

 

ड्रीम सिटी, मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के पिता डॉ. सुरेंद्र सिंह बालियान एवं क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अमित राठी ने अर्जुन देशवाल को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम में हरेंद्र शर्मा, भोले शंकर, सुप्रिया पाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे। सभी ने अर्जुन देशवाल को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अर्जुन देशवाल की उपलब्धि को लेकर युवाओं और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उनकी सफलता को जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया गया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This