[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर: सेवा संकल्प अभियान के तहत एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर, 70 से अधिक पालतू पशुओं का टीकाकरण

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 28 सितंबर – विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर 26 सितंबर को निराश्रित एवं पालतू कुत्तों, बिल्लियों और बंदरों में रेबीज से बचाव के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया।

 

पशुपालन विभाग ने ब्रिलियंट बायोफार्मा के सहयोग से मंडी समिति परिसर में शिविर लगाया, जिसमें 70 से अधिक पालतू पशुओं का एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया।

 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित पशु के काटने या चाटने से मनुष्यों और अन्य पशुओं में फैल सकती है। उन्होंने पशुपालकों से अपने पालतू एवं आसपास रहने वाले निराश्रित कुत्तों-बिल्लियों का समय से टीकाकरण कराने की अपील की।

शिविर में ब्रिलियंट बायोफार्मा के एरिया मैनेजर प्रतीक गर्ग ने पशुपालकों को डॉग बिस्किट एवं कंपनी के अन्य उत्पाद वितरित किए। शिविर का संचालन उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सदर डॉ. शक्ति प्रताप व उनकी टीम ने पशुपति जीव सेवा फाउंडेशन के अमन सोनकर और उनकी टीम के सहयोग से किया। अनुगूंज सेवा फाउंडेशन की गुंजन शर्मा ने भी अभियान में सहयोग दिया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This