मुजफ्फरनगर, 28 सितंबर – उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में गांधी जयंती के अवसर पर पॉक्सो अधिनियम-2012 के संबंध में विशेष जागरूकता एवं संवेदीकरण अभियान चलाया गया। इसके तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को पॉक्सो कानून की जानकारी दी गई।
एसडी पब्लिक स्कूल, भोपा रोड में आयोजित कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों एवं विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े अधिकारियों ने बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों और बाल सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी।
इसी क्रम में एसडी कन्या इंटर कॉलेज, झांसी की रानी, एमजी वर्ल्ड विजन पब्लिक स्कूल, जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना, ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल, गोमती कन्या इंटर कॉलेज जानसठ और डीएस पब्लिक स्कूल, सर्कुलर रोड में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में न्यायिक अधिकारियों, लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं पीएलवी ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम के उद्देश्य और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। एमजी वर्ल्ड विजन पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पॉक्सो जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाना है, किसी प्रकार का भय पैदा करना नहीं।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









