मुजफ्फरनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस ने मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 के तहत सोमवार को स्कूली बच्चों के आवागमन में इस्तेमाल होने वाली ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द एवं यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में शहर क्षेत्र के विद्यालयों से जुड़ी ई-रिक्शाओं की जांच की गई। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने, आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाली 11 ई-रिक्शाओं के खिलाफ चालान/सीज की कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्यों और अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों की फिटनेस, दस्तावेज और सुरक्षा मानकों की जांच जरूर करें। साथ ही वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
पुलिस ने कहा कि स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन या क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाए जाने की स्थिति में तत्काल स्कूल प्रशासन या यातायात पुलिस को सूचना दें।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप









