[aioseo_breadcrumbs]

25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर तक होगी आयोजित, सिहान राजेश कौशिक रैफरी एवं जज नियुक्त

Share This Article

मुजफ्फरनगर – हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 25 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के सिहान राजेश कौशिक को रैफरी एवं जज के रूप में टेक्निकल ऑफिशियल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जो हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है।

 

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरनगर के जनरल सेक्रेटरी सिहान राजेश कौशिक कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त ए ग्रेड नेशनल रैफरी एवं जज हैं। उन्हें विभिन्न ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिताओं, जिनमें ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप और ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर गेम्स शामिल हैं, में टेक्निकल ऑफिशियल की जिम्मेदारी मिल चुकी है।

 

उन्होंने बताया कि उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त खिलाड़ियों ने जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिताओं में गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल कर मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया है।

 

कराटे में बेहतर करियर के अवसर

 

सिहान राजेश कौशिक ने कहा कि कराटे केवल खेल नहीं, बल्कि युवाओं के लिए बेहतर करियर का माध्यम भी बन सकता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय सेना, पुलिस, रेलवे, इनकम टैक्स विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में खेल कोटे के माध्यम से अवसर मिल सकते हैं।

 

उन्होंने युवाओं से अपील की कि खेल में सफलता के लिए प्रदर्शन के साथ-साथ सही प्रशिक्षण, उचित मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को भी जीवन का हिस्सा बनाएं।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This