[aioseo_breadcrumbs]

यूपी में बिजली व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

Share This Article

लखनऊ, 23 सितंबर ,,उत्तर प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं यूपी पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने लखनऊ स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी) का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएलडीसी के आधुनिकीकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रियल टाइम ग्रिड मॉनिटरिंग, स्काडा सिस्टम, लोड प्रबंधन और विद्युत आपूर्ति के संतुलन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एसएलडीसी ग्रिड की फ्रीक्वेंसी स्थिर रखने, ओवरलोडिंग रोकने और उत्पादन व मांग के बीच संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

रणवीर प्रसाद ने ट्रिपिंग या ब्रेकडाउन की स्थिति में बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक स्रोतों से आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलर व विंड पावर के ग्रिड एकीकरण तथा ए.बी.टी. मीटरिंग के प्रभावी प्रबंधन पर भी जोर दिया।

 

अधिक मांग की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को लगातार निगरानी, बेहतर समन्वय और सावधानीपूर्वक लोड डिस्पैच के निर्देश दिए गए, ताकि ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग से बचते हुए उपभोक्ताओं को विश्वसनीय बिजली मिल सके।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This