[aioseo_breadcrumbs]

कांवड़ यात्रा-2026 सकुशल संपन्न कराने पर मुजफ्फरनगर पुलिस अधिकारियों को DGP ने किया सम्मानित

Share This Article

मुजफ्फरनगर – श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर प्रमुख कांवड़ मार्ग होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हुआ। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की।

 

 

SSP संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में SP सिटी अमृत जैन, SP ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक सहित जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा, तत्परता एवं उत्कृष्ट पुलिसिंग को देखते हुए DGP उत्तर प्रदेश द्वारा तीनों अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This