मुजफ्फरनगर – थाना खतौली क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, महिला की तहरीर पर थाना खतौली में धारा 74 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। SSP संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने CCTV फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपी की पहचान की।
पुलिस ने 23 सितंबर 2026 को भूरा उर्फ कामिल (35 वर्ष), निवासी इस्लामाबाद भूड़, कस्बा व थाना खतौली को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मुकदमा: मु0अ0सं0 312/2026, धारा 74 बीएनएस, थाना खतौली।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









